Posts

Showing posts from February, 2024

कवियों की कहानी

             (गौरख पांडेय की याद में) जो मशहूर हुए  उन्होंने ही नहीं लिखी कविता  कविता उन्होंने भी लिखी है  जिन्हें कोई नहीं जानता  महान कवियों की कविता से महान है वह कविता  जिनके कवियों का कोई पता नहीं  उन्होंने भी लिखी है कविता  जो मारे गए  वे भी लिख रहे हैं कविता  जो मारे जाएँगे।     ~कृष्ण कल्पित 

उनका डर (गौरख पांडेय)

         उनका डर       वे डरते हैं        किस चीज़ से डरते हैं वे        तमाम धन-दौलत        गोला-बारूद पुलिस-फ़ौज के बावजूद?           वे डरते हैं        कि एक दिन        निहत्थे और ग़रीब लोग        उनसे डरना बंद कर देंगे।                    @ ~ गौरख पांडेय