Posts

Showing posts from September, 2024

थोड़ा कुछ तो रह जाता है।

    थोड़ा कुछ तो रह जाता है।   अंतिम ख्वाहिश छूते छूते,  उम्र का दरिया बह जाता है.. अपने हाथ भले सब हो पर,  थोड़ा कुछ तो रह जाता है। दिए ने भी एक बार सुना है, सूरज बनने की ठानी थी.. सूरज का पट आते आते,  दिया अकेला रह जाता है। अंतिम ख्वाहिश छूते छूते, उम्र का दरिया बह जाता है.. अपने हाथ भले सब हो पर,  थोड़ा कुछ तो रह जाता है।...2 आज का पल है संग तुम्हारे,  तुम हो इसके जगमग तारे.. आज का उत्सव आज रहेगा,  कल तो होगा कल का प्यारे.. आज अगर कल पर टाला तो,  आज हमारा मर जाता है। अंतिम ख्वाहिश छूते छूते,  उम्र का दरिया बह जाता है। अपने हाथ भले सब हो पर,  थोड़ा कुछ तो रह जाता है। दिए ने भी एक बार सुना है,  सूरज बनने की ठानी थी.. सूरज का पट आते आते,  दिया अकेला रह जाता है। अंतिम ख्वाहिश छूते छूते,  उम्र का दरिया बह जाता है.. अपने हाथ भले सब हो पर, थोड़ा कुछ तो रह जाता है।      ~ Kavi Sandeep Dwivedi   / Hindi pravah 

महत्वपूर्ण परियोजनाएं

   महत्वपूर्ण परियोजनाएं     1. इडुक्की परियोजना - पेरियार नदी - केरल  2. उकाई परियोजना - ताप्ती नदी  - गुुजरात  3. काकड़ापारा परियोजना - ताप्ती नदी  - गुुजरात  4. कोलडैम परियोजना - सतलुज नदी  - हिमाचल प्रदेश   5. गंगासागर परियोजना  - चम्बल नदी  - मध्य प्रदेश   6. जवाहर सागर परियोजना - चम्बल नदी - राजस्थान  7. जायकवाड़ी परियोजना - गोदावरी नदी  - महाराष्ट्र   8. टिहरी बाँध परियोजना - भागीरथी नदी  - उत्तराखण्ड  9. तिलैया परियोजना - बराकर नदी  - झारखंड 10. तुलबुल परियोजना - झेलम नदी  - जम्मू और कश्मीर  11. दुर्गापुर बैराज परियोजना - दामोदर नदी  - पश्चिम बंगाल  12. दुलहस्ती परियोजना - चिनाब नदी  - जम्मू और कश्मीर  13. नागपुर शक्ति गृह परियोजना - कोराडी नदी  - महाराष्ट्र   14. नागार्जुनसागर परियोजना - कृष्णा नदी  - आन्ध्र प्रदेश  15. नाथपा झाकरी परियोजना - सतलज नदी - हिमाचल प्रदेश